फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: बीडीएम इंटर कॉलेज में फीस का 71 लाख रुपये का फर्जीवाड़ा

Tue, 27 Jan 2026 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। बीडीएम बालिका इंटर कॉलेज में छात्राओं की फीस के मामले में फर्जीवाड़े का आरोप लगा है। प्रधानाचार्य पर आरोप लगाते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा से भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी माथुर ने फर्जीवाड़े की शिकायत की है।
विज्ञापन


बीडीएम बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 9 से 12 तक कला वर्ग की सवित्त मान्यता है। इंटरमीडिएट के विज्ञान तथा वाणिज्य वर्ग वित्त विहीन मान्यता है। कला वर्ग में इंटरमीडिएट के गृह विज्ञान एवं चित्रकला के अतिरिक्त विषय की भी मान्यता प्राप्त है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी माथुर का आरोप है कि कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं से लिया गया शुल्क बैंक खातों में वर्ष 2019 से 23 तक जमा नहीं किया गया है। न ही वित्त विहीन वर्ग एवं विषयों की छात्राओं से लिया गया उक्त चार वर्षों की धनराशि को भी बैंक खातों में जमा नहीं किया गया है। आरोप है कि कक्षा 9 से 12 तक की सवित्त कक्षाओं की छात्राओं से वर्ष 2019-20 से 22-23 तक का कुल शुल्क करीब 29 लाख रुपये के करीब और इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग, वाणिज्य वर्ग, कला वर्ग, गृह विज्ञान, चित्रकला वित्त विहीन वर्ग एवं विषयों की कक्षाओं की छात्राओं से उक्त चार वर्षों से लिए जाने वाला शुल्क 42,18,920 रुपये है, जोकि कुल मिलाकर (71,35,250) रुपये होता है। इन सभी धनराशि को बैंक खातों में जमा नहीं किया गया है। यह आरोप लगाते हुए शिकायतकर्ता ने विद्यालय में मदवार शुल्कों की निष्पक्ष अधिकारी से जांच कराने की मांग की है। इस मामले में दो सदस्यीय जांच समिति जांच में जुट गई है।





हमारे विद्यालय में कोरोना काल के दौरान का यह हिसाब है, जोकि प्रधान लिपिक वरुण गौड़ को सौंप दिया था। वही छात्राओं की धनराशि को बैंक में जमा करते हैं। अभी इस मामले की जांच दो सदस्यीय जांच समिति कर रही है। हमारे विद्यालय में छात्राओं की फीस का कोई गबन नहीं किया गया है।
विज्ञापन




स्वालिहा परवीन, प्रधानाचार्य, बीडीएम इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद



वर्ष 2019-20 तक की धनराशि यूनियन बैंक के 16 खातों में जमा कर दिया गया था। जबकि 2020-23 तक का पैसा कोरोना महामारी के कारण बैंक के करंट खातों में जमा है, लेकिन ट्रांसफर नहीं हुआ था। उस दौरान बच्चों की फीस भी कम आई थी। हमने शिक्षिकाओं को नकद भुगतान किया था। धनराशि का गबन नहीं हुआ है। हमने सभी अभिलेख जांच कमेटी को सौंप दिये हैं।
विज्ञापन




वरुण गौड़, प्रधान लिपिक, बीडीएम इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें