फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 26 से 28 तक लखनऊ में होने वाले रोजगार मेले में 50 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी

Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सेवायोजन विभाग के द्वारा लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय रोजगार मेले में कैंपस प्लेसमेंट में प्रदेश के 50 हजार युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा। 26 से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले रोजगार मेले में देश एवं विदेश की कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी खुशबू शाक्य ने कहा कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित होने वाले रोजगार मेले में विभिन्न कंपनियों के द्वारा इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, परास्नातक, बीटेक, पैरामेडिकल कोर्स आदि में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन उनके बायोडाटा और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। इसमें संयुक्त अरब अमीरात, सउदी अरब, जापान एवं जर्मनी जैसे देशों में 15 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर मिलेगे। एआई प्रशिक्षण मंडप और रोजगार एवं कौशल प्रदर्शनी रोजगार महाकुंभ का मुख्य आकर्षण होंगे। इच्छुक युवा सेवायोजन विभाग को पोर्टल rojgaarsangam.up.gov.in पर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें