फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: छात्राओं को शास्त्रीय गायन कार्यशाला में दीं जानकारियां

Thu, 21 Aug 2025 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखाते हुए कलाकार।  - फोटो : भारतीय शास्त्रीय संगीत सिखाते हुए कलाकार।
विज्ञापन
शिकोहाबाद। साहित्य संगीत कला को समर्पित संस्था शब्दम के तत्वावधान में बीडीएम इंटर कॉलेज और अमेजिंग वर्ल्ड स्कूल में भारतीय शास्त्रीय गायन का आयोजन किया गया। हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक डॉ. अविनाश कुमार ने किराना घराना शैली में ख़याल, उपशास्त्रीय एवं भजन गायन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


बीडीएम इंटर कॉलेज की छात्राओं के पाठ्यक्रम के राग वृंदावनी सारंग में पारंपरिक बंदिश घूंघरवा मोरा बाजे सुनाया और सिखाया। बच्चों को प्रारंभिक एवं क्लिष्ट अलंकार सिखाकर अभ्यास करवाया गया। मौसमी राग मेघ में पारंपरिक रचना ''घन घनन घनन घनघोर'' से समाप्त किया। इस दौरान विद्यालयों के 400 से अधिक छात्राओं ने भारतीय शास्त्रीय परंपरा ने संगीत सीखा। कार्यक्रम में मंजर उलवासे, डॉ. समीर विश्वास, अंशुल खंडेलवाल, रूचि खंडेलवाल, ललिता वशिष्ठ, अश्वनी कुमार जैन, रवी फरसैया, सत्यदेव गुप्ता, महेश मित्तल, सुहालिया परवीन, वरूण गौड़, नीरा माथुर भी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें