फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 455 बड़े वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के लिए अधिग्रहित होंगे 455 बड़े वाहन
विज्ञापन

फिरोजाबाद। विधानसभा चुनाव को लेकर संभागीय परिवहन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रशासन ने शिकोहाबाद स्थित रामलीला मैैदान का निरीक्षण किया। जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से जिले की शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला, सिरसागंज और जसराना विधानसभा तक पोलिंग पार्टियों को पहुंचाने के लिए सहायक संभागीय परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा करीब 455 बड़े वाहनों को अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन

वाहनों को शिकोहाबाद स्थित रामलीला मैदान में खड़ा कराया जाएगा। इसे लेकर एआरटीओ प्रशासन राजेश कर्दम ने शुक्रवार सुबह मैदान का निरीक्षण किया। एआरटीओ ने बताया कि मतदान से एक दिन पूर्व वाहनों को पुलिस लाइन मंगवाया जाएगा। वहीं वाहन मालिकों को पत्र भेजकर जानकारी दी जाएगी कि विधानसभा चुनाव के लिए उनके वाहन को अधिग्रहित किया गया है। वह अपने वाहन को समय से उपलब्ध करा सकें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें