फिरोजाबाद। जेड़ाझाल नहर में पानी का लेवल घटने से शहर में गंगाजल की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। रविवार को शहर के कई मोहल्लों में पेयजल संकट रहा। शनिवार शाम को नहर में पानी के लेवल में बढ़ोत्तरी होने पर इंटेक प्लांट तक पानी पहुंचा।
परंतु रविवार को सुबह मात्र 30 मिनट ही गंगाजल की आपूर्ति हो सकी। इधर आगरा गेट व सुहागनगर टंकी से जुड़े क्षेत्रों में पानी काफी कम मात्रा में पहुंचा। प्रेशर कम होने के कारण आगरा गेट, गंज मोहल्ला, श्रीनगर, आर्यनगर, इमामबाड़ा, सदर मोहल्ला दुली, सुहागनगर सेक्टर एक, दो व तीन में पानी की समस्या रही।
हिमायूंपुर, रहना, नगला पचिया, महावीर नगर सहित अन्य मोहल्लों में पेयजल की समस्या रही। जलकल विभाग ने नलकूपों से पेयजल आपूर्ति का प्रयास किया। सहायक अभियंता पीके सिंह व अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा ने टीम के साथ ब्लाक, फायर स्टेशन, भोगीपुरा, तहसील, महावीर वाटिका, सुहागनगर तलैया, विजय नगर टंकी से जुड़े नलकूपों का निरीक्षण किया।
घरों में पानी न पहुंचने से कंट्रोल रूम में शिकायतों का अंबार लग गया। शाम तक 60 से अधिक टैंकरों की डिमांड दर्ज कराई गई। दोपहर तीन बजे तक 25 टैंकरों से शहर में पानी की आपूर्ति की गई। मिट्टी आने पर सुहागनगर तलैया का नलकूप कराया बंद