फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 केवी लाइन टूटी, आधे शहर की सप्लाई ठप

Sat, 19 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
. - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाईवे पर शुक्रवार तड़के चार स्थानों पर 33 केवी की लाइन टूट गई। जाटवपुरी से आसफाबाद के बीच में एक के बाद एक चार जगह हुए फाल्ट से हाईवे, एसएन और गांधीपार्क सब स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों की आपूर्ति ठप हो गई।  आधे शहर की 10 घंटे से अधिक समय तक विद्युत सप्लाई बाधित रहने से शहर की दिनचर्या ही पटरी से उतर गई। कुटरी और लघु कुटीर उद्योगों का काम प्रभावित रहा।  
विज्ञापन

सुबह करीब 7.30 बजे 33 केवी की लाइन में फाल्ट हो गया। हाइवे के किनारे जाटवपुरी, रसूलपुर से आसफाबाद के बीच में चार स्थानों पर तेज धमाके के साथ तार टूटकर गिर गए। एसएन बिजलीघर से जुडे़  क्षेत्र बाईपास, जलेसर रोड, सरस्वती नगर, मथुरा नगर, विभव नगर, गांधीपार्क, श्रीनगर, बोधाश्रम, तिलक नगर, कोटला रोड की आपूर्ति बंद रही। गांधीपार्क बिजलीघर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र सदर बाजार, शिव नगर, मोहन नगर, गली बौहरान, कृष्णापाड़ा, करबला, बस स्टेंड, नई बस्ती, शेख लतीफ इमामबाड़ा, फारुखी गेट, लाजपत कुंज, इस्लाम गंज, शिवनगर, कटरा सुनरान, कटरा पठानान, कटरा सिद्दीकी, सुहागनगर, महावीर नगर, भीमनगर, हिमायूंपुर में 10 घंटे तक बिजली नहीं आई। सुबह से शाम तक बिजली न आने लोगों के इनवर्टरों ने भी काम करना बंद कर दिया। सरकारी व निजी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ। कई स्थानों पर पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। एसडीओ सचिन गुप्ता ने बताया कि हाइवे पर जगह-जगह टूटी 33 केवी की लाइन को जोड़ने के लिए सुबह से विद्युत टीमें लगी रहीं। अवर अभियंता अखिलेश वर्मा के नेतृत्व में टीम शाम के बाद ही लाइन चालू करा सकीं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें