फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो - सुहागनगरी में आज फिर गहरा सकता है गंगाजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - सुहागनगरी में आज फिर गहरा सकता है गंगाजल संकट
विज्ञापन

जलनिगम ने सुबह नौ बजे खाली कराए अधिकांश सीडब्लूआर, शाम तक नहीं छोड़ा पानी
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में गंगाजल का संकट दूर होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह से शाम तक शहर के अधिकांश सीडब्लूआर खाली पड़े रहे। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से गंगाजल न छोड़े जाने के कारण शनिवार को सुबह पेयजल संकट की संभावना नजर नहीं आ रही है।
पेयजल पुनर्गठन परियोजना के तहत जलनिगम ने शहर में नए व पुराने सीडब्लूआर के माध्यम से जनता को गंगाजल की आपूर्ति की है। पिछले कई दिनों से गंगाजल का संकट खड़ा हो गया है, जो अभी तक दूर लेने का नाम नहीं ले रहा है। नहर में पानी का स्तर कम होने से इंटेक प्लांट का संचालन कर कई दिनों तक सुचारु रूप से नहीं हो सका। जब नहर में सिंचाई विभाग ने पानी छोड़ा तो बीच में किसानों ने पंप सेट डालकर पानी की आपूर्ति बाधित कर दी। कभी बिजली संकट तो कभी प्लांट बंद होने के कारण जनता को गंगाजल नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

सीडब्लूआर भरने में कितना समय लगता है, यह जानने को सुबह नौ बजे शहर के अधिकांश सीडब्लूआर खाली करा दिए लेकिन शाम तक प्लांट से पानी नहीं छोड़ा गया। जलकल विभाग के अधिकारी जलनिगम अधिकारियों को फोन करते रहे, परंतु शाम तक आश्वासन ही मिलते रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम तक शहर के आगरा गेट, ग्रीनपार्क, रसूलपुर, सती आश्रम, रामलीला, गढ़ैया, लेबर कालोनी सहित अधिकांश सीडब्लूआर खाली पड़े रहे, जिससे शनिवार सुबह गंगाजल मिलने में मुश्किल हो सकती है।
पीके सिंह, सहायक अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें