फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 से अधिक उम्र के 3.33 लाख को लगेगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स के बाद अब कोरोना टीकाकरण के लिए तीसरे चरण की शुरुआत होनी है। विभाग ने डेढ़ माह में तीन लाख से अधिक लोगों को कोरोना टीकाकरण लगाने का कार्यक्रम बनाया है। 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के नाम मतदाता सूची से छांटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि शासन ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से टीकाकरण को लेकर निर्देश दिए हैैं। तृतीय चरण में पहले 50 साल से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण होना है। इसके लिए गांवों एवं शहरों में कई सत्र आयोजित किए जाएंगे।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, तीन लाख 33 हजार 272 लोगों को टीका लगाने के लिए सप्ताह में तीन दिन सत्र आयोजित किए जाएंगे। यदि प्रति सत्र 180 लोगों को टीका लगा तो 1800, 125 लोगों को टीका लगा तो 4200 सत्र आयोजित करने होंगे। लगाने होंगे। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार टीकाकरण में कोविशील्ड, कोवैक्सीन दोनों वैक्सीन का प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

तीसरे चरण की शुरुआत से पूर्व 50 साल से अधिक उम्र के लोगों की सूची तैयार कराई जाएगी। करीब तीन लाख 33 हजार से ज्यादा लोगों का टीकाकरण होगा। स्वास्थ्य विभाग के लिए चुनौती है लेकिन पूर्व में तैयारी कर बेहतर व्यवस्था बनाएंगे।
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें