सिरसागंज। एटीएम पर घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को टप्पेबाजों ने एक महिला का डेबिट कार्ड बदलकर कर उसके खाते से 28 हजार की नकदी निकाल ली।
मुन्नी देवी पत्नी शेरसिंह निवासी ऐलमपुर थाना सिरसागंज सोमवार दोपहर करीब 2 बजे सिरसागंज नगर के इटावा रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम पर पहुंची। मुन्नी देवी अपने पैसे निकाल रही थीं तभी वहां पहले से खड़ा एक युवक उनकी मदद करने लगा। देखते ही देखते उसने मुन्नी देवी का डेबिट कार्ड बदल लिया और वहां से चला गया। लेकिन जब मुन्नी देवी घर पहुंची तो उनके मोबाइल पर 28 हजार की रकम कटने का मैसेज आया। खाते से पैसे निकलने का मैसेज देख कर मुन्नी देवी तुरंत गांव से फिर सिरसागंज आई। उन्होंने बैंक में इसकी शिकायत की। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने मुन्नी देवी की तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।