फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: समूहों से जुड़ेंगी 2.34 लाख और महिलाएं, खराब काम पर तीन ब्लॉकों को नोटिस

Fri, 06 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के अभियान में सुस्ती बरतने पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान डीसी एनआरएलएम महेंद्र प्रताप यादव ने लक्ष्य के सापेक्ष कम प्रगति मिलने पर गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जनपद के नारखी, हाथवंत और जसराना ब्लॉक के संबंधित अधिकारियों को कार्य में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

डीसी महेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि जिले में अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के कुल 3,36,166 परिवार हैं, जिनमें से अब तक मात्र 92,450 महिलाएं ही समूहों से जुड़ सकी हैं। शेष बचे 2,34,793 परिवारों की महिलाओं को तत्काल समूहों से जोड़ने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। ''जीरो पावर्टी'' अभियान की समीक्षा में भी पाया गया कि 5,219 लक्षित परिवारों के मुकाबले केवल 1,439 महिलाएं ही योजना का लाभ ले पा रही हैं। डीसी ने समस्त सहायक विकास अधिकारियों और ब्लॉक मिशन प्रबंधकों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूहों को रिवॉल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश निधि का लाभ तुरंत दिलाया जाए। साथ ही, लखपति आजीविका रजिस्टर की फीडिंग और संकुल स्तरीय संघ के ऑडिट कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें