फिरोजाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा क्षेत्र के छह प्रत्याशियों में से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने सोमवार को सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से तृतीय चरण में होने वाले चुनाव के लिए नाम वापसी की तिथि आठ अप्रैैल तय की थी। जिला निर्वाचन अधिकारी दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी का इंतजार करती रहीं। लेकिन कोई प्रत्याशी नाम वापस लेने के लिए नहीं पहुंचा।
तीन बजे के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी छह उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया। सपा के अक्षय यादव को साइकिल, भाजपा के डा. चंद्रसेन जादौन को कमल का फूल, प्रसपा के शिवपाल सिंह यादव को चाभी, भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी के उपेंद्र सिंह राजपूत को फूलगोभी, निर्दलीय प्रत्याशी और पूर्व मंत्री चौधरी बशीर हैलीकॉप्टर, निर्दलीय राजवीर सिंह को एयर कंडीशनर प्रतीक चिह्न का आवंटन किया है।
प्रत्याशी का नाम चुनाव चिह्न
- चंद्रसेन जादौन (भाजपा) - कमल का फूल
- अक्षय यादव (सपा) - साइकिल
- शिवपाल सिंह यादव (प्रसपा) - चाभी
- उपेंद्र सिंह राजपूत (भारतीय किसान परिवर्तन पार्टी) - फूल गोभी - चौधरी बशीर (निर्दलीय) - हैलीकॉप्टर
- राजवीर सिंह (निर्दलीय) - एसी