मंडलायुक्त ने ली चुनाव समीक्षा की बैठक।
कलक्ट्रेट सभागार में शनिवार को मंडलायुक्त चंद्रकांत त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने साफ कहा जिले में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव होना चाहिए। उन्होंने आयोग के निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए।
बैठक में उन्होंने हर विधानसभा के रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारियों से एक-एक करके कार्यों की प्रगति की जानकारी की। रिटर्निंग अफसरों को निर्देश दिए कि वह प्रत्याशियों के नामांकन के समय अभिलेखों की बारीकी से जांच करें। सभी नोडल अधिकारी अपने कार्य को समय से पूरा करने की हिदायत दी। जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि मतदान केंद्र के 200 मीटर की परिधि में कोई राजनीति दल का बस्ता, बैनर व झंडी नहीं लगाए जाएंगे। स्टेशनरी बैग की सामग्री की पहले से जांच करा लें। यातायात प्रभारी नगर मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए चुनाव के दौरान छोटे-बडे़ सभी वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था पहले से कर लें। वहीं, डीआईजी महेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कई कंपनी बाहर से फोर्स बुलाया जा रहा है। सभी अधिकारी व कर्मचारी भयमुक्त होकर चुनाव कार्य को निष्पादित करें। डीएम राजेश प्रकाश ने चुनाव की पूरी तैयारी को विस्तार से रखा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सीडीओ प्रभांशु श्रीवास्तव,एडीएम उदयसिंह, नगर मजिस्टेट सुरेंद्र बहादुर यादव,एसपी आरए अमर सिंह, एसडीएम सदर रवींद्र मांदड़,सिरसागंज जेपी सिंह सहित व सभी एसडीएम,नोडल अधिकारी रहे।