फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 175 किलो गांजा पकड़ा...'पुष्पा' स्टाइल में ओडिशा से टैंकर में लाए, एक करोड़ रुपये कीमत; 3 तस्कर दबोचे

Mon, 31 Mar 2025 08:37 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने नशे की बड़ी खेप पकड़ी। ओडिशा से टैंकर में लाया गया एक करोड़ रुपये कीमत का गांजा पकड़ा। इसकी विभिन्न जिलों में तस्करी होनी थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस और नारकोटिक्स विभाग ने कार्रवाई कर माल पकड़ लिया।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा से मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद में तस्करी के लिए लाया जा रहा 175 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने गांजे की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई है।
विज्ञापन


ओडिशा से टैंकर में तस्करी कर गांजा लाया जा रहा था। सूचना पर नारकोटिक्स विभाग आगरा के प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा टीम के साथ रविवार रात शिकोहाबाद पहुंच गए। शिकोहाबाद इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरौंज के समीप टैंकर को पकड़ लिया और तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें-UP: जेएस यूनिवर्सिटी पर कसा शिकंजा...जांच के लिए पहुंचे अपर सचिव, विवि अधिकारी रिकाॅर्ड समेत लखनऊ तलब
विज्ञापन


तीनों आरोपियों ने पुलिस को अपने नाम जितेन्द्र उर्फ जीतू निवासी बराखुर चिकसाना भरतपुर राजस्थान, अर्जुन निवासी लधौली थाना इगलास अलीगढ़ एवं धर्मेन्द्र निवासी सैदपुर कासिमपुर थाना बल्देव मथुरा बताया है। उनके पास से 175 किलो गांजा, टैंकर, 4 मोबाइल फोन, 3 आधार कार्ड, 2 ड्राइविंग लाइसेंस, डेबिट कार्ड, 3300 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपी तस्करों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पिटाई...फिर ऐसी हरकतें, पत्नी ने बताई दरोगा पति की हैवानियत; SOG में है तैनात

गैंग लीडर नरेंद्र का परिचित भेजता था गांजा
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गैंग का लीडर नरेंद्र उर्फ छोटू निवासी लोहा अवैरनी थाना बल्देव, मथुरा है। नरेंद्र का परिचित अंगुल ओडिशा में रहता है। नरेंद्र ने गुड्डू चौधरी के माध्यम से टैंकर लिया है। एक माह पहले भी तीनों ने ढाई कुंतल गांजे की तस्करी आगरा-मथुरा में की थी। एसपी ग्रामीण अखिलेश भदाैरिया ने बताया कि टीम ने 175 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को पकड़ा है। ये लोग इसका लेनदेन यूपीआई से करते थे। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें