फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस 36 स्थानों पर बैरियर लगाकर करेगी चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस 36 स्थानों पर बैरियर लगाकर करेगी चेकिंग
विज्ञापन

अवैध शराब ,हथियार एवं ड्रग्स को रोकने को कार्रवाई
थानेवार गठित टीमें आचार संहिता का पालन कराने को सक्रिय
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ पुलिस सजग हो गई। जिले की सीमा को जोड़ने वाले 36 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू कर दी गई है। सोमवार को भी अभियान चला।
लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसएसपी सचिंद्र पटेल ने तैयारी शुरू कर दी। बूथों पर खुद पुलिस के एसओ, सीओ के साथ एसपी सिटी, एसपी देहात तक दस्तक दे रहे हैं। चुनाव के दौरान अवैध रूप से होने वाली शराब, ड्रग्स के साथ हथियारों की तस्करी रोकने को जिले की सीमा को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर चेकिंग को टीमों का गठन कर दिया है। पुलिस ने
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग, शिकोहाबाद बटेश्वर मार्ग, हाईवे स्थित कठफोरी के पास, फरिहा से अवागढ़ मार्ग, एटा की ओर जाने वाले मार्ग, टूंडला में एफएच कालेज, टूंडला एटा मार्ग, फिरोजाबाद से जलेसर मार्ग व शिकोहाबाद-मैनपुरी रोड व सिरसागंज करहल रोड को जोड़ने वाले मार्ग पर पुलिस टीम चेकिंग कर रही हैं। चुनाव में शराब, ड्रग्स व अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए जिले में 36 स्थानों पर बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू करा दी है।
राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें