फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो हजार से अधिक घरों तक पहुंची गंगाजल की धार

विज्ञापन
gangajal - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सैलई क्षेत्र से जुड़े दो हजार से अधिक घरों में रविवार को गंगाजल की धार फूटी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उक्त क्षेत्र की जनता सालों से पेयजल संकट का सामना कर रही थी।
विज्ञापन


पेयजल पुनर्गठन योजना के अंतर्गत जलनिगम द्वारा सैलई टंकी से गंगाजल की आपूर्ति करने को पाइप लाइन डाली गई थी। रविवार को सदर विधायक मनीष असीजा ने क्षेत्र में गंगाजल आपूर्ति के दौरान कहा कि सैलई क्षेत्र में वर्षों से पेयजल संकट था।

अब इस पाइप लाइन के जरिए सम्राट नगर, मोहल्ला आंबेडकर पार्क, सैलई छात्रावास, नारायन सहित अन्य करीब दो हजार से अधिक घरों तक गंगाजल पहुंचेगा। मौके पर जलनिगम के जेई निखिल कुलश्रेष्ठ, चंद्रभान सिंह, जलकल विभाग के अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा सहित क्षेत्र की जनता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें