शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : शिकोहाबाद रैक से समितियों पर यूरिया भेजने को लोड कराते जिला कृषि अधिकारी। स्रोत विभाग
फिरोजाबाद। जिले को 1340 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन हो गया है। बुधवार को शिकोहाबाद रैक प्वाइंट से जिले की सभी साधन सहकारी समितियों के लिए यूरिया का आवंटन जारी कर दिया गया। शुक्रवार से यूरिया का वितरण साधन सहकारी समितियों से प्रारंभ हो जाएगा।
धान-मक्का एवं बाजरा की फसल की बुवाई करने वाले किसानों के लिए यूरिया की सख्त जरूरत है। किसान साधन सहकारी समितियों से उर्वरक लेने को दौड़ लगा रहा है। जिले में कृभको कंपनी की 1340 मीट्रिक टन यूरिया की रैक आ गई। यूरिया की रैक आ जाने के साथ इसको जिले के सभी 82 साधन सहकारी समितियों के लिए आवंटन करने का काम प्रारंभ कर दिया है। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया के बृहस्पतिवार की शाम तक यूरिया पहुंच जाएगी। किसानों को यूरिया का आवंटन फार्मर रजिस्ट्री एवं खतौनी की नकल के हिसाब से किया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी सुमित कुमार चौहान ने बताया कि जिले में यूरिया की 1340 मीट्रिक टन की रैक आ गई है। सभी समितियों पर भेजने की कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार की सुबह से इसका वितरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।