फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: 13 वाहन चालकों के लाइसेंस हुए निरस्त, नियम तोड़ने वाले रडार पर

Mon, 18 May 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। एसएसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर यातायात पुलिस ने ऐसे 13 वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस हमेशा के लिए निरस्त करा दिए हैं, जिन्होंने 30 से अधिक बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक राजेश गुनावत और क्षेत्राधिकारी यातायात तेजस त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम ने जिले में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान छेड़ा है। इस दौरान आईटीएमएस प्रणाली के जरिए ऐसे वाहनों का डेटा खंगाला गया, जिनके बार-बार चालान कटने के बावजूद चालक अपनी आदतों में सुधार नहीं कर रहे थे। 30 से ज्यादा बार नियम तोड़ने वाले 13 चालकों की रिपोर्ट एआरटीओ कार्यालय भेजी गई थी, जिस पर सोमवार को कार्रवाई करते हुए एआरटीओ प्रेम सिंह ने लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें