फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष पूर्व हुई रेलवे के फुटओवर ब्रिज की तकनीकी जांच

विज्ञापन
railway brij - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुंबई में रेलवे के फुट ओवरब्रिज गिरने की घटना से संबंधित विभागों को यहां भी सबक लेना होगा। फिरोजाबाद और शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर बने फुट ओवरब्रिज की कार्य क्षमता करीब 50 वर्ष आंकी गई है।
विज्ञापन


फिरोजाबाद स्टेशन पर बने ओवरब्रिज की फरवरी 2015 में अनुरक्षण और तकनीकी जांच की गई। उत्तर-मध्य रेलवे के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पुराने पुल को तोड़कर बनाया गया फुट ओवरब्रिज हर रोज करीब पांच हजार से ज्यादा यात्रियों और लाइनपार के लोगों के आवागमन का मुख्य साधन है।

गत 2006 में उत्तर-मध्य रेल महाप्रबंधक बुद्धप्रकाश ने इस पुल का शुभारंभ किया। करीब 50 वर्ष की अवधि के लिए बने इस ओवरब्रिज की फरवरी 2015 में तकनीकी जांच व अनुरक्षण कार्य कराया गया। रेल अधिकारियों की माने तो यात्रियों की संख्या को देखते हुए ओवरब्रिज की क्षमता के लिए कंक्रीट के फ्लोर पर पत्थर का फर्श कराया।
विज्ञापन


वहीं रेल यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर शिकोहाबाद रेलवे स्टेशन पर भी पुराने और जर्जर स्थिति वाले ओवरब्रिज को तोड़कर वर्ष 2016 में नया ब्रिज बनाया है। हालांकि ओवरब्रिज का हर तीन वर्ष बाद तकनीकी परीक्षण कराने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें