फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगों की मौत

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज में गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आकर दो लोगों की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि दोनों लोग एक टीका समारोह में शामिल होने के लिये नगला खंगर के ग्राम दोहिया जा रहे थे।
विज्ञापन


सूरज सिंह निवासी नगला नरैनी अपनी भतीजी नीतू का टीका चढ़ाने दोहिया थाना नगला खंगर जा रहे थे। सूरज सिंह की बाइक पर उनकी गोद ली हुई पुत्री जूली (8) बैठी हुई थी। उनके साथ के और रिश्तेदार अन्य वाहनों से जा रहे थे जो कुछ दूर ही उनके आने का इंतजार कर रहे थे।।

लेकिन जैसे ही उनकी बाइक अरांव रोड बाईपास चौराहे पर पहुंचे वैसे ही एक अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में पीछे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि सूरज सिंह और जूली की मौके पर ही मौत हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक की गई जान
  कुवंरपाल (40) अपनी पुत्री नीतू, पुत्र सतेंद्र और अपनी मां को बाइक से लेकर आ रहा था तभी अरांव रोड बाईपास के निकट हाईवे पर पत्थर पर बाइक का पहिया आने के कारण उनकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक गिर पड़ी। जिसमें कुंवरपाल के गिरते ही पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हे रौंद दिया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में नीतू, सतेंद्र व कुंवरपाल की मां घायल हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें