फिरोजाबाद। नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा नगर निगम सीमा के अंतर्गत लगे होर्डिंग बैनर उतारे को अवर अभियंता राजेश कुमार, प्रवीन कुमार, अमित कुमार के निर्देशन में तीन टीमें गठित की गईं। अवर अभियंता राजेश कुमार द्वारा स्टेशन रोड, अग्रवाल धर्मशाला से छारबाग, चंद्रवार गेट से आसफाबाद फाटक, आसफाबाद फाटक से कन्हैया नगर होते हुए पैमेश्वर गेट तक होर्डिंग बैनर हटवाए गए।
अवर अभियंता अमित कुमार ने सुभाष तिराहे से दबरई तक सर्विस रोड पर लगे होर्डिंग बैनर हटवाए। इसके उपरांत आसफाबाद चौराहे से ककरऊ चौराहे तक, रामगढ़ रोड, आकाशवाणी रोड से होर्डिंग बैनर उतारने को शाम तक टीमें दौड़ती रहीं।
अवर अभियंता प्रवीन कुमार द्वारा जलेसर रोड सर्विस रोड से आसफाबाद तक, साठ फुटा रोड, कोटला रोड, नगला मिर्जा, रहना, जलेसर रोड, बंबा बाइपास पर लगे होर्डिंग बैनर उतारे गए। नोडल प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि नगर निगम सीमा के अंतर्गत कुल 9062 होर्डिंग बैनर चिह्नित किए गए हैं। रविवार को 1608 होर्डिंग बैनर हटवाए गए हैं। सोमवार को तीनों टीमों द्वारा 1670 होर्डिंग हाईवे, सर्विस रोड व वार्डों से उतारे गए हैं।