फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन टैक्स वसूली को दौड़ी टीमें

विज्ञापन
विज्ञापन
अवकाश के दिन कर वसूली को दौड़ीं टीमें
विज्ञापन

-नगर आयुक्त की चेतावनी का दिखा असर, छह लाख से अधिक वसूला टैक्स
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजाबाद। माह के द्वितीय शनिवार को अवकाश होने के बावजूद टैक्स विभाग की टीमें सुबह से शाम तक दौड़ती नजर आईं। हाउस टैक्स, वाटर टैक्स व लाइसेंस शुल्क के रूप में लाखों की टैक्स वसूली की गई।
वित्तीय वर्ष 2018-19 समाप्ति की ओर है, परंतु नगर निगम प्रशासन 18.95 करोड़ के सापेक्ष 50 प्रतिशत भी टैक्स नहीं वसूल पाया। नगर आयुक्त विजय कुमार द्वारा गत दिवस टैक्स वसूली की गई, जिसमें लक्ष्य से कम वसूली पर कर निर्धारण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। नगर आयुक्त की सख्ती का असर शनिवार को टैक्स विभाग में देखने को मिला। कर निधारण अधिकारी अनिल कुमार के निर्देशन में सुबह से शाम तक टैक्स वसूली के लिए टीमें क्षेत्र में दौड़ी। शाम तक टैक्स विभाग द्वारा पांच लाख 15 हजार नकद और एक लाख, 57 हजार चेक के माध्यम से टैक्स वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलकल विभाग का नहीं खुला ताला
टैक्स वसूली में सबसे खराब स्थिति जलमूल्य की है। 10.62 करोड़ के सापेक्ष अभी तक मात्र 2.18 करोड़ ही जलमूल्य वसूला गया है। नगर आयुक्त ने कम वसूली पर जलकल महाप्रबंधक, अधिशासी अभियंता, सहायक व अवर अभियंता को नोटिस जारी किया है। उनके अवकाश भी निरस्त किए, लेकिन जलकल विभाग पर नगर आयुक्त के आदेश का असर दिखाई नहीं दिया। जलकल विभाग में वसूली कार्यालय पर सुबह से शाम तक ताला पड़ा रहा। टैक्स वसूली से संबंधित कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें