फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सुहागनगरी के 11 खिलाड़ी चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दाऊदयाल स्टेडियम में कोच आने का असर खिलाड़ियों की प्रतिभा पर भी पड़ा है। सुहागनगरी के खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। जनपद में 11 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय पॉवर लिफ्टिंग के लिए हुआ है। आगरा में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था।
विज्ञापन

राज्यस्तरीय बेंचप्रेस पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन ग़ाजियाबाद के हरित कॉलेज में किया जा रहा है। इसके लिए आगरा में खिलाड़ियों का ट्रायल लिया गया था। इसमें फ़िरोजाबाद दाऊदयाल स्टेडियम के 11 खिलाड़ियों को चयनित किया गया है। 66 किलोग्राम में ललित कुमार, 53 किलोग्राम में गगनदीप और मोनू गुर्जर, 59 किलोग्राम में आयुष मिश्रा, 53 किलोग्राम में राघवेंद्र चयनित हुए हैं। 52 किलोग्राम में मनीष शर्मा, 47 किलोग्राम में मयंक कुमार, शिल्पी राठौर चयनित हुए हैं।
57 किलोग्राम प्रतियोगिता के लिए सीता बघेल, 63 किलोग्राम में काजोल और पूजा का चयन हुआ है। यह सभी खिलाड़ी कोच आशमा अलवी के नेतृत्व प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे है। जिला क्रीड़ा अधिकारी राहुल चोपड़ा ने बताया कि राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए पहली बार 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें