फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: जिले में 2.64 करोड़ से 11 अंत्येष्टि स्थलों का किया जाएगा निर्माण

Mon, 16 Jun 2025 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शासन ने जिले के ग्रामीण अंचल में 11 अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। दो करोड़ 64 लाख की कीमत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के लिए सभी नौ ब्लाकों को पत्र भेजकर प्रस्ताव मांगे हैं।
विज्ञापन

पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायतों में शवों के अंत्येष्टि किए जाने के लिए प्रति वर्ष अंत्येष्टि स्थलों का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण को 24 लाख रुपये के हिसाब से करीब दो करोड़ 64 लाख की धनराशि भी जारी कर दी है। इनका निर्माण जिले के सभी नौ ब्लाकों में कराया जाएगा। इसमें अंत्येष्टि स्थल विहीन ग्राम पंचायतों को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी नौ ब्लाॅकों के बीडीओ को पत्र जारी करके प्रस्ताव मांगे गए हैं। सभी नौ ब्लाॅकों से प्रस्ताव आने के साथ डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी गांवों का चयन करके निर्माण प्रारंभ कर देगी।





जिले में 11 अंत्येष्टि स्थल बनाए जाने की शासन से लक्ष्य मिला है। दो करोड़ 64 लाख की लागत से बनने वाले अंत्येष्टि स्थल के सभी ब्लाकों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। प्रस्ताव आने के साथ सूची फाइनल करते हुए इनका निर्माण प्रारंभ कराया जाएगा। - जगदीशराम गौतम, जिला पंचायत राज अधिकारी फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें