फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित 40 गांवों की बती गुल

विज्ञापन
बिजली तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला मुख्यालय में रविवार सुबह 40 से अधिक गांव की बत्ती गुल हो गई, जो शाम चार बजे तक चालू नहीं हो सकी। सुबह से शाम तक बिजली न आने पर मुख्यालय पर कामकाज प्रभावित हुआ। विद्युत विभाग की टीम सुबह से फाल्ट दूर करने में जुटी रही लेकिन स्टोर में केबल उपलब्ध न होने के कारण टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय दबरई सबस्टेशन पर सुबह 7.30 बजे 10 एमवीए की केबल जल गई, जिससे सबस्टेशन से जुड़े जिला मुख्यालय सहित सभी गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। विद्युत व्यवस्था फेल होने पर की सूचना पर एसडीओ प्रवीन कुमार, अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत सबस्टेशन पर पहुुंचे। ट्रांसफार्मर की जांच कराई गई तो केबल जली मिली। विभाग ने स्टोर में 10 एमवीए की केबल स्टोर से मांगी परंतु स्टोर में केबल नहीं मिली।

तब अवर अभियंता ने प्राइवेट केईआई कंपनी से उधार में केबल मंगाकर फाल्ट को दूर कराने का कार्य शुरू करा दिया। ट्रांसफार्मर की केबल जलने के कारण जिला मुख्यालय, ग्राम नगला मवासी, विजयपुरा, बजीरपुर जेहलपुर, नगला खना, रसीदपुर कनेटा, आलमपुर कनेटा, आकलाबाद हसनपुर, हलपुरा, खेड़ा गनेशपुर, सरगंवा, खंजापुर, मौढ़ा, गाजीपुर सहित 40 गांव की बत्ती गुल रही। अवर अभियंता धर्मेंद्र राजपूत ने बताया कि फाल्ट दूर करने का कार्य प्रगति पर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें