फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले में 50 हजार लोग किए जाएंगे पाबंद

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : police
विज्ञापन
फिरोजाबाद। लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को पुलिस एवं प्रशासन ने जिले के 50 हजार को ही पाबंद किए जाने का लक्ष्य रखा है। थानेवार इस पर कार्रवाई की जा रही है। अभी तक जिले में 16 हजार से अधिक को पाबंद किया जा चुका है। अवैध शराब, जुआ, सट्टा के साथ अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


थानेवार इनको पाबंद करने की कार्रवाई शुरू कर दी। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने इसकी जिम्मेदारी तो प्रत्येक वीट के सिपाही को सौंप दी है। बूथ पर किसी प्रकार की घटना होगी तो सिपाही तक को भी जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

इसीलिए जिला प्रशासन ने 2040 बूथ के हिसाब से जिले में 50 हजार के खिलाफ 107 व 116 की कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। जिले के सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारियों के साथ वीट के सिपाहियों तक से सूची तैयार कराई जा रही है।

लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में 50 हजार के करीब लोगों को पाबंद करने का लक्ष्य रखा है। थानेवार काफी तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार, एसपी ग्रामीण फिरोजाबाद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें