फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चार दिन से भूखी पचास छात्राओं ने स्कूल छोड़ा

Tue, 30 Jul 2013 06:12 AM IST
हाफिजगंज/बरेली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आटे-दाल में सूड़ियां, चावल बदबूदार और चाय भी बेहद घटिया। उत्तर प्रदेश में हाफिजगंज के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में ऐसा ही खाना मिलने की वजह से चार दिनों से छात्राएं इसे ठुकरा रही थीं।
विज्ञापन


सोमवार को भी उन्हें यही खाना परोसा गया तो सारी छात्राएं बिना किसी को बताए स्कूल छोड़कर निकल गईं। स्कूल में गिनी-चुनी वही छात्राएं रह गईं जो इस खाने की वजह से बीमार थीं।

छात्राओं की भागने की भनक लगने के बाद शिक्षकों ने चौकीदार भेजकर उन्हें पकड़वा तो लिया, लेकिन वे एबीएसए के समझाने पर भी स्कूल लौटने को तैयार नहीं हुईं। आखिर एसडीएम ने 40 छात्राओं को स्कूल भेजा। 50 स्कूल छोड़ कर जा चुकी हैं।
विज्ञापन


जैसे-तैसे स्कूल भेजी गई छात्राएं भी स्कूल में रहने को तैयार नहीं हैं।

छात्राओं ने एसडीएम नवाबगंज उमेश कुमार मंगला को आपबीती सुनाई। बताया कि कई दिनों से उन्हें ऐसा बदबूदार खाना दिया जा रहा है, जिसे देखकर ही जी मिचलाने लगता है। रोटी, दाल और चावल सभी में सूड़ियां निकलती हैं।

कई छात्राओं के बीमार होने के बाद चार दिन से विद्यालय की किसी भी छात्रा ने खाना नहीं खाया है। भूख के मारे सभी का बुरा हाल है। छात्राओं ने एसडीएम को बताया कि स्कूल की वार्डन अनीता शर्मा अपना खाना अलग बनवाती हैं।

एसडीएम के काफी समझाने पर छात्राएं विद्यालय लौटीं और सूड़ी पड़ी दाल और सड़े आटे की कच्ची रोटियां उनके सामने रख दीं।   छात्राओं की दुर्दशा पर हैरान एसडीएम ने स्कूल स्टाफ की जमकर क्लास लगाई।

उन्होंने स्कूल में राशन की सप्लाई करने वाले को भी फोन करके ब्लैक लिस्ट में डालने और एफआईआर कराने की चेतावनी दी। उन्होंने एबीएसए को स्कूल में ही रहकर गुणवत्ता युक्त खाना बनवाकर खिलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें