फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैच के पहले ही कैफ को मिली फील्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेसियों को उम्मीद है कि जिस तरह कैफ क्रिकेट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण में हमेशा मुस्तैद दिखे, उसी तरह इलाहाबाद की बाउंड्री से सटे प्रतापगढ़ में आयोजित राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी ने बताया कि जोनल प्रभारी दिग्विजय सिंह बुधवार को दोपहर 12 बजे कैफ के चुनाव कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी की रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

साथ ही फूलपुर क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा करेंगे। शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रतापगढ़ के आसपास के आठ जिलों से प्रत्याशी और कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन

अच्छा प्रदर्शन करने पर होगा ध्यान

उन्हें उम्मीद है कि वह इस सत्र में अपने प्रशंसकों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन लेकर आएंगे। वहीं, तीन सत्र दिल्ली के साथ खेल चुके दिनेश कार्तिक का कहना है कि वह टीम को नई ऊंचाईयों तक ले जाने की कोशिश करेंगे।

वह पीटरसन और कर्सटन के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। वहीं किंग्स इलेवन ने वीरेंद्र सहवाग को टीम में लिया तो है लेकिन न ही मेंटर और न ही बतौर कप्तान उनकी सेवाएं ली गई हैं।

आईपीएल की बोली के दौरान पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा था कि जार्ज बैली को अंतिम एकादश में जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। उन्हें शान मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल जानसन, थिसारा परेरा, डेविड मिलर जैसे खिलाड़ियों से जगह के लिए संघर्ष करना होगा।

अंतिम एकादश में चार विदेशी खिलाड़ी ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन किंग्स इलेवन मैनेजमेंट ने उन्हें कप्तानी सौंपी है। बैली ने फ्रेंचाईजीज को उन्हें इतना बड़ा अवसर देने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिशें करेंगे।

भाजपा ने बढ़ाई उम्मीद

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी का कहना है कि बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के वोट प्रतिशत में कोई कमी नहीं आई है। बल्कि भाजपा इसलिए जीती है, क्योंकि उसके वोट 9 प्रतिशत बढ़ गए। ये वही वोट हैं जो नए मतदाताओं को जोडऩे के कारण पार्टी को मिले हैं।

यही कारण है कि पार्टी ने 163 सीट जीत देशभर में रिकॉर्ड कायम किया। अब लोकसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही करने जा रहे हैं।

वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि जनता पिछले दस साल के विकास को देखते हुए कांग्रेस को वोट देगी। उनका कहना है कि कई बार अनुमान गलत भी साबित हो जाते हैं।

भाजपा उठा सकती है फायदा

राजस्थान की वोटर लिस्ट में मतदाताओं की संख्या में अच्छा-खासा इजाफा हुआ है, जिसे देश की सत्ताधारी पार्टी के लिए अशुभ संकेत माने जा रहे हैं।

राजस्थान की वोटर लिस्ट में लोकसभा चुनाव से पहले करीब 59 लाख नए नाम जुड़ गए हैं। साथ ही, इस चुनाव में पहली बार वोट डालने वाले साढ़े 15 लाख युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल किया गया है।

राजस्थान में चुनावों का पिछला रिकॉर्ड देखा जाए, तो जब भी वोटरों की संख्या बढ़ी है, तब-तब सत्ता विरोधी लहर ने अपना काम किया है। इससे पहले 1989 के हुए लोकसभा चुनाव में प्रदेश में सबसे ज्यादा 57 लाख मतदाता बढ़े थे।

राहुल की रैली में भीड़ जुटाना चुनौती

क्रिकेट के मैदान में शानदार क्षेत्ररक्षण कर नाम कमाने वाले मोहम्मद कैफ से कांग्रेसियों ने राजनीति में भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद लगा रखी है।

यही वजह है कि अब पार्टी की चुनावी रणनीति जिला या शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में नहीं, बल्कि प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय में बन रही है।

राहुल गांधी की प्रतापगढ़ में 22 मार्च को होने वाली रैली के लिए इलाहाबाद और कौशाम्बी से दस-दस हजार कार्यकर्ताओं की भीड़ ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। इसी सिलसिले में बुधवार को प्रत्याशी मोहम्मद कैफ के चुनाव कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

कांग्रेस को कैफ से अच्छी फील्डिंग की उम्मीद

कांग्रेसियों को उम्मीद है कि जिस तरह कैफ क्रिकेट मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण में हमेशा मुस्तैद दिखे, उसी तरह इलाहाबाद की बाउंड्री से सटे प्रतापगढ़ में आयोजित राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

शहर अध्यक्ष अभय अवस्थी ने बताया कि जोनल प्रभारी दिग्विजय सिंह बुधवार को दोपहर 12 बजे कैफ के चुनाव कार्यालय में जिला और शहर कांग्रेस कमेटी की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे। इस दौरान राहुल गांधी की रैली की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

साथ ही फूलपुर क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशी के प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा करेंगे। शहर अध्यक्ष ने बताया कि प्रतापगढ़ के आसपास के आठ जिलों से प्रत्याशी और कार्यकर्ता रैली में शामिल होने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें