फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने प्रेमी समेत कराया बेटी का अपहरण?

Mon, 07 Jan 2013 08:10 AM IST
मुजफ्फरनगर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर शहर की एक युवती और दिल्ली के युवक की लव स्टोरी मिस्ड कॉल से शुरू हुई। प्यार जब परवान चढ़ा तो दोनों ने घर से भागकर शादी भी कर ली। आरोप है कि इस कदम से खफा लड़की के पिता ने बेटी और उसके प्रेमी का अपहरण कर उन्हें गायब कर दिया।
विज्ञापन


कोर्ट की शरण में गए युवक के पिता की ओर से दिल्ली के मंगोलपुरी थाने में युवती के पिता और उसके साथियों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया गया है। रविवार को दिल्ली पुलिस ने युगल की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

मिस्ड कॉल से शादी तक
मुजफ्फरनगर शहर के जाट कॉलोनी निवासी सोनिया के मोबाइल पर एक दिन मिस्ड कॉल आई। कॉल बैक की तो नंबर दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी नवीन का निकला। दोनों के बीच बातों का सिलसिला शुरू हुआ और कुछ ही दिनों में दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया। एक दिन मौका मिलते ही सोनिया दिल्ली चली गई। दोनों ने दिल्ली के यमुना पार स्थित आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इधर, सोनिया के अचानक गायब होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया और सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पड़ताल करने पर पता लगा तो परिजन सोनिया की तलाश करते हुए नवीन के घर पहुंच गए।
विज्ञापन


अपहरण का आरोप
आरोप है कि सोनिया के परिजन नवीन के पिता को कई दिनों तक गायब रखे। हालांकि बाद में उसे छोड़ दिया गया। नवीन के पिता का आरोप है कि तभी से उसका बेटा नवीन और पुत्रवधू सोनिया गायब हैं। शिकायत को हाईकोर्ट ने गंभीरता से लिया और मंगोलपुरी पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। युगल के अपहरण का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने कार्रवाई आगे बढ़ाई।

रविवार सुबह महिला सिपाही समेत दो पुलिसकर्मियों के साथ सिविल लाइन थाने पहुंचे मंगोलपुरी थाने के सब इंस्पेक्टर ने यह जानकारी दी। युगल की तलाश में कई स्थानों पर दबिश भी दी गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग सकी। टीम को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें