फतेहपुर। पुरानी रंजिश के चलते युवती को तमंचा लहराकर युवकों ने पीटा। बीच बचाव में भाई को पीटा गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हसोलेखेड़ा निवासी मधु ने बताया कि वह बुधवार शाम दुकान सामान लेने जा रही थी। रास्ते में दीपक कुमार उर्फ भूरा उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर लाठी व कुल्हाड़ी से हमला किया। उसका सिर फट गया। शोर सुनकर भाई पहुंचा। भाई के साथ भी मारपीट की। दीपक के परिवार से अमन कुमार, बृजेश कुमार तमंचा व डंडा लेकर पहुंचे। उन दोनों को पीटकर जान से मारने की धमकी दी। हमला फरीदपुर गांव के छत्रपाल की साजिश के तहत किया गया है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।
कुल्हाड़ी की बेंत से किसान को पीटा
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के हुसेपुर निवासी श्याम सुंदर सिंह ने बताया कि वह शाम को ट्रैक्टर खेत जोत रहा था। गांव का अशोक सिंह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा। उसे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर कुल्हाड़ी के बेंत से पीटकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
हाईस्कूल की दो छात्राएं लापता
फतेहपुर/औंग। चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हाईस्कूल की छात्रा हरिजनपुर गांव के दिनेश के साथ ई रिक्शा से प्रतिदिन कालेज आती-जाती है। वह 23 सितंबर से लापता है। छात्रा की मां ने रिक्शा चालक पर पुत्री के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, औंग थाना क्षेत्र के एक गांव की हाईस्कूल छात्रा 24 सितंबर से लापता है। उसका पिता जेल में है। मां ने थाने में तहरीर देकर पुत्री की खोज किए जाने की मांग की है। संवाद