फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी भांजा घायल, मामा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। तीन थानों की संयुक्त टीम ने चेन लूट के दो लुटेरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने सदर कोतवाली की तीन और थरियांव थाना क्षेत्र में हुईं दो चेन स्नेचिंग की वारदातें की थीं। पकड़े गए बदमाश रिश्ते में मामा-भांजा हैं।
विज्ञापन


सदर कोतवाली, राधानगर व हथगाम थाने की संयुक्त टीम ने मुगल मार्ग पर बकंधा गांव के पास से गुरुवार भोर बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर गांव निवासी गोलू और उसके रिश्ते में मामा करन निवासी जगतपुर थाना इंदरगढ़ जिला कन्नौज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि थरियांव थाने से वांछित गोलू पर 25 हजार का इनाम था। थरियांव थाना क्षेत्र में शिक्षिका से चेन स्नेचिंग के मामले में गोलू की तलाश थी। दोनों अपाचे बाइक से बिंदकी की ओर से आते पुलिस को दिखे। पुलिस को देखकर फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस की फायरिंग में इनामी गोलू पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी करन को दौड़ाकर पकड़ा गया। घायल गोलू का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। आरोपियों के पास दो तमंचे, दो कारतूस, दो कारतूस खोखा, 29 हजार 450 रुपये नकद, थरियांव से लूटी शिक्षिका की चेन व 23 अगस्त को शहर के ओमकार नगर से बुजुर्ग महिला कमलेश सिंह की लूटी चेन बरामद की गई है। आरोपी पूर्व विधायक करण सिंह की पत्नी शांति देवी, हिंदू संगठन के नेता पिंटू सिंह की पत्नी, थरियांव थाने के दिहुली मोड़ पर सुनीला के जेवरात छीनने में वांछित हैं। दोनों के खिलाफ बरामदगी, मुठभेड़ व आर्म्स एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं। पुलिस ने बरामद रकम लूटी चेन को बेचने से मिली बताया है। एसपी ने टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

-



11 मुकदमों के आपराधिक इतिहास में छह नए शामिल

पुलिस ने गोलू पर 11 मुकदमों का आपराधिक इतिहास होना बताया है। इनमें पांच मुकदमे उसके पकड़े जाने के बाद दर्शाए गए हैं। ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि पुलिस ने सभी चेन स्नैचिंग के मुकदमों को गोलू पर लगा दिया है। पुलिस गुडवर्क में आने वाला आर्म्स एक्ट का जनवरी 2022 का मुकदमा बिंदकी कोतवली से है। बिंदकी का ही दूसरा मुकदमा 2019 में कच्ची शराब का है। तीसरा मुकदमा 2023 में आर्म्स व विस्फोटक पदार्थ अधिनियम थाना ललौली का है। चौथा मुकदमा कानपुर अनवरगंज व पांचवां नौबस्ता थाने का 2022 में चोरी व बरामदगी का है। इसके बाद कोतवाली से विधायक की पत्नी, शांतिनगर हिंदू संगठन के नेता की पत्नी व ओमकार नगर बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग, थरियांव थाने की दो चेन स्नेचिंग और पुलिस मुठभेड़ का है। जाहिर है कि छह नए मुकदमों से पुलिस ने लंबा, चौड़ा आपराधिक इतिहास तैयार किया है। वहीं करन पर कुल आठ मुकदमे हैं। इनमें कानपुर सीसामऊ में आर्म्स एक्ट, आगरा के एत्मादौला में चोरी, गैंगस्टर, लूट, चोरी के कुल छह मुकदमे हैं। उस पर नए मुकदमों में थरियांव थाने का नौ जुलाई को महिला से हाईवे पर लूटपाट व पुलिस मुठभेड़ का है।
विज्ञापन






पत्नी ने फर्जी हाफ एनकाउंटर की शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी

फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के कंचनपुर निवासी नंदनी ने बताया कि पति गोलू को पुलिस काफी दिनों से परेशान कर रही थी। इसी वजह से पति अपने मामा करन के घर कन्नौज में रहकर मजदूरी करते थे। पति ने खुद को निर्दोष साबित करने के लिए आत्मसर्मपण का प्रार्थना पत्र कोर्ट में डाला था। इसके पहले ही पुलिस 23 सितंबर की शाम पांच बजे टटिया टोल प्लाजा से स्कार्पियो में पकड़कर ले गए। उसने आईजीआरएस के माध्यम से कन्नौज एसपी को सूचना दी। पति को गुरुवार सुबह पैर में पुलिस गोली मारकर फर्जी तरीके से जेल भेज रही है। परिवार के एक और नाबालिग लड़के को पुलिस बिंदकी कोतवाली में बैठाए है। नंदनी ने आईजीआरएस पोर्टल पर सीएम से शिकायत की है।



चेन लूट करने वाले शातिरों का बड़ा गैंग है। इनका सरगना गोलू है। इनके पास कई बाइकें हैं। अलग-अलग सदस्य घटनाओं को अंजाम देने आते रहे हैं। इनकी कानपुर, कन्नौज व जिला पुलिस काफी दिनों से तलाश में थी। जनपद में इसी गैंग ने पूर्व में वारदातों को अंजाम दिया है। गैंग के अन्य सदस्य पहले भी मुठभेड़ में पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन


सुशील दुबे- सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें