फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंगल में पहलवानों ने दिखाए दांवपेच, महिला पहलवानों ने भी मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। ऐरायां विकासखंड के प्रेमनगर कस्बे में मंगलवार को दो दिवसीय मेले के अंतिम दिन दंगल का आयोजन हुआ। पहले मुकाबले में गोरखपुर के गगन ने कानपुर के नितिन को हराया। कौशांबी के अजय सिंह ने लखनऊ के रोहित को शिकस्त दी। महिला वर्ग में कानपुर की मुस्कान ने बनारस की कोमल को चित किया।
विज्ञापन


दंगल कमेटी ने 24 से अधिक जोड़ियों के बीच कुश्तियां कराईं। बनारस के अनिल ने प्रयागराज के मुनीम को पटखनी दी। रायबरेली के सरवन ने कानपुर के तुलसीराम को हराया। रायबरेली के सूरज सिंह ने लखनऊ के राहुल को पराजित किया। लखनऊ के विजय ने रायबरेली के सरवन को हराया। गोरखपुर के संदीप ने लखनऊ के विजय को पटकनी देकर इनाम जीता। मंडल विजेता प्रयागराज के रामसेवक और जिला विजेता गोरखपुर के कृष्ण कुमार के बीच सबसे रोचक मुकाबला हुआ।

दंगल देखने के लिए परिसर में भारी भीड़ उमड़ी। दर्शकों ने छतों पर बैठकर भी कुश्तियों का आनंद लिया। कमेंटेटर राहुल और निर्णायक मोतीलाल यादव ने अपनी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानाचार्य रामपाल पाल, मेला कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह, मोहम्मद यूसुफ, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुन्ना सिंह गौतम, इश्तियाक बेग उर्फ भुट्टू और इंद्रजीत मौर्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें