फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सौ मीटर दौड़ में मयंक और अखिलेश अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के शहीद माल्टा इंटर कॉलेज में मंगलवार को 70वां क्षेत्रीय क्रीड़ा समारोह आयोजित हुआ। 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज जहानाबाद के मयंक और सीनियर बालक वर्ग में ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के अखिलेश सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका वर्ग में पंडित दयाशंकर इंटर कॉलेज भैंसौली की मनीषा और सीनियर बालिका वर्ग में इसी विद्यालय की राधा देवी प्रथम रहीं।
विज्ञापन



800 मीटर जूनियर बालिका वर्ग में जानकी इंटर कॉलेज बकेवर की शालिनी और सीनियर वर्ग में स्नेहा ने बाजी मारी। लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज के रौनक गौतम और सीनियर वर्ग में आरती गुप्ता प्रथम रहीं। गोला प्रक्षेप के सीनियर बालक वर्ग में ज्ञानदीप इंटर कॉलेज के तनवीर और जूनियर वर्ग में जानकी इंटर कॉलेज के विवेक ने पहला स्थान हासिल किया। हाफ स्टेप जंप के जूनियर बालक वर्ग में विवेकानंद विकास संस्थान के मयंक और जूनियर बालिका वर्ग में गांधी इंटर कॉलेज की नैंसी प्रथम रहीं। नैंसी मंडल स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुकी हैं। सीनियर बालिका वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज की आरती गुप्ता ने बाजी मारी। ऊंची कूद जूनियर बालक वर्ग में विवेकानंद इंटर कॉलेज के मयंक और सीनियर बालक वर्ग में आदर्श इंटर कॉलेज के हिमांशु प्रथम रहे। अन्य स्पर्धाएं देर शाम तक चलती रहीं। समारोह का शुभारंभ डॉ. गिरीश कुमार तिवारी और अताउर्रहमान ने ध्वजारोहण कर किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अनीसुर्रहमान, परशुराम यादव, सतेंद्र पाल, उदय यादव, अकील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें