फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: संदिग्ध हालत में महिला की मौत, जहर देने का आरोप

विज्ञापन
फाइल फोटो-23-पुष्पांजलि। स्रोत परिजन
विज्ञापन
सहिली। मलवां थाना क्षेत्र के बादलपुर गांव में सोमवार की रात महिला की हालत बिगड़ गई। महिला की कानपुर उर्सला अस्पताल में मंगलवार सुबह मौत हो गई। ससुरालीजन शव गांव लेकर पहुंचे, जहां मायके पक्ष ने ससुरालियों पर जहर खिलाकर मार डालने का आरोप लगा हंगामा किया। पुलिस ने मौत का कारण पता करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कौशांबी जिला मंझनपुर थाना क्षेत्र के मलाकसद्दी निवासी मान सिंह की पुत्री पुष्पांजलि उर्फ पूर्णिमा सिंह (32) की शादी सात फरवरी 2015 को बादलपुर गांव निवासी नीरज सिंह के साथ हुई थी। पति ने बताया कि सोमवार की रात अचानक पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसका गांव में इलाज कराया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर के उर्सला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान सुबह करीब छह बजे पत्नी की मौत हो गई। ससुराली शव गांव लेकर पहुंचे। अंतिम संस्कार को भिटौरा लेकर जाने लगे। महिला के पिता मान सिंह व भाई शिव सिंह ने अंतिम संस्कार पर रोक लगाकर पुलिस को सूचना दी।
दोनों पक्ष के बीच गाली गलौज व झगड़े की नौबत आ गई। सहिली चौकी प्रभारी योगेश कुमार यादव मौके पर पहुंचे। शिव सिंह ने बताया कि बहनोई का प्रेम-प्रसंग गांव की ही एक महिला के साथ है। इसका बहन विरोध करती थी। इसी वजह से ससुरालियों ने बहन को पीटने के बाद जहर खिलाकर मार डाला है। महिला के दो बच्चे आराध्या व देवांश हैं। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें