फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कलक्ट्रेट में महिला ने डीजल उड़ेल की आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
फोटो-24-लीलावती को लेकर जाती महिला थाना प्रभारी संगीता। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। दो साल से अधिकारियों की चौखट से न्याय नहीं मिल पाने से भटक रही लीलावती ने बुधवार को कलक्ट्रेट (डीएम दफ्तर के बाहर) में खुद पर डीजल उड़ेल कर आत्मदाह की कोशिश की। होमगार्डों ने दौड़कर आग लगाने से पहले ही माचिस छीनकर महिला की जान बचाई। नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंची। नायब तहसीलदार ने महिला के बयान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़िया निवासी लीलावती की शादी 24 वर्ष पूर्व सुल्तानपुर घोष थाने के लोधी का पुरवा निवासी शिवबरन के साथ हुई थी। वह शादी के दो वर्ष बाद ही पति के साथ मायके में रहने लगी। महिला ने बताया कि उसके पांच भाइयों में दो की मौत हो चुकी थी। सबसे छोटा दिवंगत भाई प्रमोद अविवाहित था। वह गंभीर बीमारी से ग्रसित था।
इस पर उसने समूह से छह लाख रुपये कर्ज लेकर भाई का इलाज कराया था। भाई ने कर्ज के बदले में अपने हिस्से के मकान की उसे लिखापढ़ी की थी। जहां करीब 20 वर्ष से रह रही है। आरोप है कि जानकारी के बाद बाकी भाइयों की संपत्ति पर नीयत बिगड़ गई। 13 नवंबर 2024 को वह परिवार समेत निमंत्रण में गई थी। तभी भाइयों ने घर का ताला तोड़कर सारी गृहस्थी बाहर फेंक दी। कार्रवाई के लिए उसने पुलिस-प्रशासन को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। कोई सुनवाई नहीं हुई। वह तीन बेटियों के साथ दूसरे की भूमि पर झोपड़ी बनाकर किसी तरह गुजर-बसर कर रही है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार अमरेश सिंह और महिला थाने की पुलिस मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की जानकारी ली। नायब तहसीलदार ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचा लिया। महिला का सगे भाइयों से संपत्ति के बंटवारे को लेकर और रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद है। मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

बोतल में छिपाकर लाई थी डीजल
कलक्ट्रेट में महिला एक लीटर की बोतल में डीजल छिपाकर पहुंची थी। महिला के डीजल उड़ेलते ही होमगार्ड पंच गुलाम चौधरी की नजर पड़ी। महिला खुद को माचिस से जलाने ही जा रही थी। होमगार्ड ने दौड़कर महिला का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद कचहरी चौकी पुलिस पहुंची। महिला को परिसर स्थित नलकूप पर ले जाकर पानी डाला गया। इसके बाद महिला को पुलिस कार्रवाई का आश्वासन देकर चौकी में बैठाए रखा। परिजन के आने के बाद शाम को छोड़ा गया।

फोटो-24-लीलावती को लेकर जाती महिला थाना प्रभारी संगीता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें