फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: भूमि के विवाद में महिला पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भूमि के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच बुधवार रात मारपीट हो गई। विवाद के दौरान महिला पर चाकू से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया है।
विज्ञापन


किशनपुर निवासी शिवम सोनकर ने बताया कि उनका चचेरे भाइयों से जमीन के बंटवारे का विवाद चल रहा है। इसी विवाद पर रात को चचेरे भाई उनके घर के बाहर आकर गाली गलौज करने लगे। मां सोहनी देवी और बहन ने विरोध किया।
आरोपियों ने बहन के साथ अभद्रता की और मां पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दोनों पक्ष मारपीट कर रहे हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें