फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नहर में नहाते समय डूबा युवक, तलाश जारी

Sat, 24 Jun 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिंदकी। नहर में नहाते समय युवक डूब गया। युवक को डूबता देख उसके साथियों ने शोर मचाना शुरू किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने नहर में खोजबीन शुरू की। देर शाम तक युवक का कोई पता नहीं चल पाया।
कोतवाली के खजुहा चौकी क्षेत्र के बहरौली गांव निवासी कैलाश कोरी का पुत्र करण (28) शुक्रवार दोपहर अपने साथी लवकुश के साथ घूमने निकला था। तेंदुली और नौधीखेड़ा गांव के बीच नहर पुल के समीप युवक नहाने लगा। उसी बीच वह बहाव की चपेट में आकर अचानक डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लवकुश ने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। नहर में ग्रामीणों की मदद से युवक की खोजबीन शुरू की गई। छह घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी युवक का कोई पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। खजुहा चौकी इंचार्ज धीरेंद्र पांडे ने बताया कि युवक की लगातार खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें