फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली हादसे में शहर के दो परिवारों में मातम छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रायबरेली के गुरुबख्सगंज थाना क्षेत्र के रामपुरवा हादसे में दो परिवारों में मातम छा गया। हादसे की सूचना मिलने पर सपा नेता आबिद हसन रायबरेली पहुंचे हैं। उनकी ही सफारी लेकर परिवार के लोग अमेठी गए थे। सपा नेता दिवंगत विधायक कासिम हसन के पुत्र हैं। आबिद की सास जिया खुर्शीद आबूनगर इमामगंज में रहती हैं। जिया खुर्शीद बेटे कामरान उर्फ कसमी, आसिफ और आसिफ का साला अरशद निवासी मसवानी से अमेठी गए थे। हादसे में जिया खुर्शीद और उनके इकलौते बेटे असमी व अरशद की मौत हो गई।
विज्ञापन

आसिफ को जिला अस्पताल फतेहपुर लाया गया। यहां डाक्टर ने हालत ठीक बताई गई है। कामरान की नौ माह पहले सारा से शादी हुई थी। कामरान बंगलूरू में प्राइवेट नौकरी करता था। सारा छह माह की गर्भवती थी। इसी साल उसने स्नातक किया था। मां-बेटे की मौत से परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।
अरशद के पिता जलील खान एडवोकेड का चार साल पहले इंतकाल हो चुका है। वह मां शायरा बानो का इकलौता सहारा था। उसकी एक बहन शबनम है। आसिफ का एक सौतेला भाई तंजीम है। वह दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। दोनों परिवारों में हादसे से कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें