फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तीन दिन से पानी सप्लाई ठप, रविवार से उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। कस्बे के बस स्टॉप के पास नगर पंचायत रोड पर तीन दिन से पाइप लाइन क्षतिग्रस्त है। इससे छह मोहल्लों में पानी सप्लाई नहीं हो रही है। घरों में पानी की किल्लत बढ़ने लगी है। उम्मीद जताई जा रही है कि रविवार से पानी सप्लाई सुचारू रूप से होगी।
विज्ञापन

जहानाबाद बस स्टॉप समीप नगर पंचायत रोड पर तीन दिन पूर्व पेयजल पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इससे मोहल्ला बाजपेई गली, अमौली रोड, सानीगढ़वा, सुंदरपुर, कछेउरा, काजीटोला समेत अन्य जगहों की पानी सप्लाई बाधित है। पंचायत कर्मियों ने पाइप लाइन सुधार के लिए गड्ढा खोदा, लेकिन मरम्मत नहीं कर सके। इससे शनिवार को भी पानी सप्लाई बाधित रही। नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार सिंह का कहना कि पाइप लाइन को सुधारा जा रहा है। रविवार को पूरी क्षमता के साथ पानी लोगों को मिलने लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें