फतेहपुर। नौकरी का झांसा देकर चौकीदार ने पिता-पुत्र से 20 हजार की धोखाधड़ी की। ठग ने पिता-पुत्र को चौकीदार की नौकरी का झांसा दिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हथगाम थाने के बांभीपुर बुधेड़ा निवासी जगरूप पासवान ने बताया कि केशवपुर मेल्हाइया गांव का रहने वाला देवेंद्र कुमार थाने में ग्राम पहरी चौकीदार पद पर कार्यरत है। वह एक माह पूर्व जान पहचान के चलते घर आया था। उसे व पुत्र दीपू को ग्राम प्रहरी चौकीदार पद में नौकरी दिलाने की बात कही। नौकरी के एवज में 10-10 हजार रुपये की मांग की। दोनों को प्रतिमाह 18 हजार 500 रुपये प्रतिमाह वेतन मिलने की बात कही। नौकरी नहीं लगने पर थाने में चौकीदार पद की नियुक्ति के बारे में पता किया। पता लगा उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। कई बार रुपये मांगने पर नहीं लौटाया। फोन करने पर देवेंद्र कुमार ने गाली गलौज व जान से मारने की धमकी दी। वह 18 फरवरी की सुबह देवेंद्र के घर रुपये मांगने पहुंचा। उसे गाली गलौज कर घर से भगा दिया।