फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी में तेजी से हो रहा इजाफा, पांच दिन में 42 तक पहुंचेगा पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। होली के बाद से ही गर्मी तेज हो गई है। गर्म हवाओं के चलने से लोगों को मार्च में ही अप्रैल-मई की गर्मी का अहसास होने लगा है। रेगिस्तानी हवाओं के चलते ही पश्चिमी क्षेत्र में मौसम बदला हुआ दिख रहा है। अगले चार दिनों में पारा और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

इससे फिलहाल गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है। दोपहर के वक्त अभी से ही गलियों, चौराहों व बाजारों में सन्नाटा दिखाई देने लगा है। इस समय आलू की खुदाई और राई, चना की कटाई चल रही है।
गेहूं की फसल भी पकी हुई खड़ी है। आलू, राई, चना की फसलों से फुरसत मिलने के बाद ही गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। अनुमान है कि गेहूं की फसल कटना शुरू होते ही गर्मी और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के मौसम विशेषज्ञ वसीम खान ने बताया कि गर्मी अभी और बढ़ेगी। जायद की फसल का समय है, किसान इस समय बुआई कर सकते हैं। जिन किसानों को सिंचाई करनी है, वे शाम के समय सिंचाई करें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

29 मार्च--- 40-- 22
30 मार्च--- 41-- 21
31 मार्च--- 41-- 22
01 अप्रैल-- 42-- 21
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें