फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: मेले में दुकानदार को पीटने का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
असोथर। सरकंडी ग्राम पंचायत के तेलानवीर बाबा मंदिर में मकर संक्रांति पर लगे वार्षिक मेले में बुधवार को कुछ युवकों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दी। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सातों धरमपुर निवासी मिथलेश मेले में जूता-चप्पल की दुकान लगाए हैं। सरकंडी के पासिन डेरा का एक युवक दुकान के ऊपर से निकलने लगा। दुकानदार के विरोध पर युवक भड़क उठा। दुकानदार के साथ साथियों संग मारपीट करने लगा।
लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। घटना का वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में शामिल तीन लोगों को हिरासत में थाने में पूछताछ की। थानाध्यक्ष धीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें