फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: वाहन और चोरी की बढ़ीं वारदातें, पुलिस नाकाम

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र में चोर लगातार वाहनों और घरों को निशाना बना रहे हैं। पुलिस वारदातों का खुलासा करने में अभी तक सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन



हरदो निवासी रामकरन साहू ने बताया कि उन्होंने मंगलवार रात करीब नौ बजे पिकअप दुकान के सामने खड़ी की और घर चले गए। बुधवार सुबह जब वे मौके पर पहुंचे तो पिकअप गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी वाहन का पता नहीं चलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।



पिछले एक सप्ताह में क्षेत्र में कई चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। नौबस्ता बाईपास निवासी धर्मेंद्र सिंह के घर से ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी हो गई थी। इसे चोर डीजल खत्म होने पर छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




21 अक्तूबर को डाकघर के सामने सराफ कारोबारी वीरेंद्र सोनी के मकान से लाखों की नकदी और जेवरात चोरी हुए। इसके पहले 26 सितंबर को सुजानीपुर चौराहे के रीशू कुमार की दुकान से चोरी हुई थी। कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि सभी घटनाओं की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें