फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएचएआई की तोड़फोड़ से वाहन चालकों का मूड आफ

विज्ञापन
अफोई गांव में सड़क पर खड़े ट्रक - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
खागा/प्रेमनगर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर पड़ने वाले कटोघन टोल से बचने के लिए ओवरलोड व ओवरसाइज वाहनों के चालक नया खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन

वह हाईवे से न निकल कर नौबस्ता रोड से होते हुए, प्रेमनगर, सुल्तानपुर घोष, अफोई होते हुए कौशाम्बी जा रहे हैं।
खागा तहसील क्षेत्र में मौरंग खदानें संचालित है। ऐसे में स्थानीय स्तर के साथ ही बड़े पैमाने पर गैर जनपद से ट्रक, डंपर यहां से दिन-रात मौरंग ढुलाई का काम करते हैं।
दिन के समय ढुलाई की रफ्तार धरपकड़ की संभावना के चलते धीमी रहती है, तो सूरज ढलते ही रफ्तार चार गुनी हो जाती है।
ऐसे में इन वाहन चालकों ने हाईवे की चिकचिक से बचने के लिए नौबस्ता रोड को अपना नया रास्ता चुना है।
पिछले कुछ दिनों से बड़े स्तर पर मौरंग, गिट्टी से लदी गाड़ियां नौबस्ता, गुखुरुवापुर, खजुरियापुर, चौकी, प्रेमनगर, सुल्तानपुर घोष, अफोई होते हुए कौशाम्बी जिले के देवीगंज व सैनी कस्बा निकल रही हैं।
विज्ञापन

वर्तमान में यह सड़क अच्छी बनी है और इस पर यातायात का दबाव भी नहीं हैं। इस मार्ग का प्रयोग करने से वाहन चालक हाईवे पर होने वाली धरपकड़ से भी बच जाते हैं और उन्हें कटोघन टोल पर टैक्स भी नहीं देना पड़ता है।
टोल पर है धर्मकांटा
ओवरलोड गाड़ियों की धरपकड़ के लिए एनएचएआई ने सभी टोल प्लाजा पर धर्मकांटा लगाया है। यहां गाड़ियों की तौल की जाती है और ओवरलोड हुआ तो जुर्माना भी लिया जाता है।
टोल पर ट्रैफिक कम, लग रहा घाटा
कटोघन टोल प्लाजा के मैनेजर प्रभाकर मिश्र ने बताया कि मौजूदा समय में टोल पर ट्रैफिक कम है और गाड़ियां नहीं आ रही है। ऐसे में टोल प्लाजा को पिछले दिनों के मुकाबले घाटा हुआ है।
विज्ञापन

हाईवे पर चल रही तोड़फोड़
कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर इन दिनों सिक्स लेन का काम चल रहा है। ऐसे में निर्माण एजेंसी कई जगह तोड़फोड़ करने के साथ ही दर्जन भर डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं। इस कारण कई बार जाम भी लग जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें