फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: 1500 मीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ीं वंदनी और राज नारायन

विज्ञापन
फोटो-15-दौड़ में प्रतिभाग करते छात्र। संवाद
विज्ञापन
धाता। धाता इंटर कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

सब जूनियर बालक वर्ग 200 मीटर दौड़ में प्रकाश प्रथम, शिवम द्वितीय और सुहेल तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में शिवम प्रथम, प्रमांशू द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग के डिस्क थ्रो में निखिल चौधरी प्रथम और दीपांशू द्वितीय स्थान पर रहे। 200 मीटर में रामचन्द्र प्रथम, सत्यम सोनकर द्वितीय और हर्षवर्धन तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर वर्ग हैमर थ्रो में आयुष सोनकर प्रथम और सर्वेश सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में राज नारायन प्रथम, निरंजन द्वितीय स्थान पर रहे। 800 मीटर में भी राज नारायन प्रथम, नागेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में रामचंद्र ने प्रथम, अजीत कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। एक अन्य वर्ग में शुभम् प्रथम और इंद्र नारायण द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में शिवानी प्रथम, सुहानी द्वितीय स्थान पर रहीं। 1500 मीटर में वंदनी प्रथम, संध्या द्वितीय रहीं। 800 मीटर में ममता देवी प्रथम, सपना द्वितीय स्थान पर रहीं।
गोला फेंक में अर्चना प्रथम, विमला द्वितीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग की लंबी कूद में साधना प्रथम, चांदनी द्वितीय, 200 मीटर में आराध्या प्रथम, अनीता द्वितीय, सब-जूनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में अंजली प्रथम व ऋषिका द्वितीय स्थान पर रहीं।

हैमर थ्रो में साक्षी ने प्रथम व आयुषी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक के रूप में तपन कुमार, आशुतोष सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, मुकेश दुबे, जय प्रताप सिंह, लालचंद्र सेन, रामनरेश, हरिश्चंद्र यादव, पुष्प राज सिंह, सुनील सिंह सहित अन्य शिक्षक व खेल प्रशिक्षक शामिल रहे। इस मौके पर काफी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें