फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दौड़ में संध्या, राजा और ऊंचीकूद में काजल प्रथम

विज्ञापन
फोटो-14-ऊंची कूद में प्रतिभाग करती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
असोथर। क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य संतोष सिंह ने किया। यहां 600 मीटर दौड़ में संध्या, मोहम्मद राजा तो ऊंचीकूद में काजल, मोहित, हर्षित और आरिफ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में क्षेत्र के सर्वोदय इंटर कॉलेज सहित आदर्श इंटर कॉलेज बेसड़ी, रामकिशोर इंटर कॉलेज बौंडर सहित आठ कंपोजिट विद्यालय के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 100 मीटर दौड़ में राधा देवी, शांति, अनुपम, कन्हैया व रवि सिंह ने बाजी मारी।

डिस्कस थ्रो में आरती, अमित तो गोला फेंक में योगेश व मनीषा अव्वल रहे। 5000 मीटर की लंबी दौड़ में देवेंद्र प्रथम, सनी द्वितीय और लवलेश तृतीय स्थान पर रहे। विजेताओं को प्रधानाचार्य ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदीप कुमार, संजय कुमार, प्रदीपिका सिंह, पदमा सिंह, आंचल, कमल सिंह, संजीव, राज बहादुर, अरविंद, मुक्ति नारायण सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें