फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन पांच लाख के पार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में वैक्सीनेशन का लक्ष्य पांच लाख 69 हजार से बढ़ाकर 13 लाख छह हजार 622 कर दिया गया है। सोमवार को 47 हजार 133 लोगों का टीकाकरण किया गया। उधर, मंगलवार की सुबह लखनऊ से 81 हजार वैक्सीन की डोज पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

टीकाकरण को लेकर अब जनपदवासियों में जागरूकता आई है। शासन से आवंटित अधिकांश वैक्सीन
एक दिन में समाप्त हो जा रही है। अगर दोबारा आवंटन नहीं होता है, तो स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन में कंजूसी बरतनी पड़ती है। सोमवार को 47133 लोगों को टीके लगाए गए। अब तक पांच लाख तीन हजार 684 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है।
वैक्सीनेशन के नोडल प्रभारी डिप्टी सीएमओ डा. सुरेशचंद्र ने बताया कि सोमवार के टीकाकरण के बाद जिले में 19 हजार डोज वैक्सीन का स्टाक बचा है। लखनऊ से 81 हजार डोज वैक्सीन फिर आवंटित हो गई है। वैक्सीन मंगलवार भोर तक पहुंच जाएगी। अब जिले में वैक्सीन की कमी से वैक्सीनेशन में कंजूसी नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें