फतेहपुर। कोरोना के खिलाफ जारी जंग में गुरुवार को 84 फीसदी कर्मियों का टीकाकरण हुआ। सबसे कम टीके गोपालगंज पीएचसी में लगे जबकि पीपीसी में सफलता का प्रतिशत 101 रहा।
तेलियानी और खजुहा पीएचसी में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी टीकाकरण प्रक्रिया पर नजरें गड़ाए रहे।
गुरुवार सुबह 9 बजते ही वैक्सीनेशन टीमें अलर्ट नजर आईं। प्रशासनिक कवायदों के बाद भी टीकाकरण का पहला पहर माकूल परिणाम नहीं दे सका।
यही वजह रही कि ज्यादातर केंद्रों में 11 बजे के बाद लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। दोपहर एक बजे तक महज 40 फीसदी टीकाकरण हो सका।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद ने टीका लगवाने के बाद सेल्फी लेकर लोगों में वैक्सीन को लेकर भ्रम की स्थित दूर करने की कोशिश की।
फ्रंट लाइन वर्करों के टीकाकरण में महिलाओं को दबदबा बना रहा। शाम 5 बजे तक चली प्रक्रिया में 934 के सापेक्ष 783 फ्रंटलाइन वर्करों ने टीका लगवाया।
देवमई में सिर्फ दो पुरुष आगे आए
गुरुवार के वैक्सीनेशन में भी महिला फ्रंट लाइन वर्कर आगे रहीं। देवमई पीएचसी में केवल दो पुरुष कर्मी टीका लगवाने पहुंचे। सराय खालिस पीएचसी में 6, तेलियानी पीएचसी में 9, खखरेरू सीएचसी में सात पुरुष टीका लगवाने आए।
टीकाकरण पर एक नजर...
सत्र केंद्र - लाभार्थी - पुरुष - महिला - योग - प्रतिशत
................................................................................................................
पीपीसी - 68 - 33 - 36 - 69 - 101
पुरुष अस्पताल - 95 - 53 - 22 - 75 - 79
महिला अस्पताल - 79 - 44 - 24 - 68 -- 86
गोपालगंज - 68 - 30 - 4 - 34 - 50
खखरेरू - 100 - 7 - 68 - 75 - 75
धाता - 103 - 13 - 81 - 94 - 91
देवमई - 100 - 2 - 75 - 77 - 77
सराय खालिस - 120 - 6 - 84 - 90 - 75
खजुहा - 100 - 20 - 80 - 100 - 100
तेलियानी - 101 - 9 - 92 - 101 - 10
वैक्सीनेशन के बाद सेल्फी पॉइंट पर प्रतिरक्षा अधिकारी डॉक्टर इश्तियाक अहमद- फोटो : FATEHPUR