इटावा निवासी युवती ने बताया नर्सिंग होम संचालक जुनैद ने नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
फतेहपुर में बाकरगंज चौकी क्षेत्र स्थित एक नर्सिंग होम संचालक ने युवती के साथ बेहोशी हालत में दुष्कर्म किया। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो वायरल की धमकी देकर युवती से निकाह कर धर्मपरिवर्तन कराया। आरोपी की चंगुल से बचकर युवती सोमवार को कोतवाली पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इटावा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र की युवती कानपुर बारादेवी में किराए पर रहकर मार्केटिंग का काम करती थी। युवती ने तहरीर में बताया कि बाकरगंज निवासी डॉ. जुनैद खान आकांक्षा नर्सिंग होम का संचालक है। 14 फरवरी 2020 को बारादेवी में रहने वाली उसकी मौसी के घर में डॉ. जुनैद खान पहुंचा था। यहीं जुनैद से उसकी मुलाकात हुई। जुनैद ने उसका मोबाइल नंबर भी लिया और अक्सर फोन करने लगा।
उसकी छह मई 2020 को तबियत बिगड़ गई। एंबुलेंस लेकर जुनैद आया और उसे अपने अकांक्षा नर्सिंग होम लेकर चला गया। नशीली दवाएं खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाया। होश आने पर उसे वीडियो वायरल करने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसे दो महीने तक नर्सिंग होम में रखा और शारीरिक शोषण किया। लॉकडाउन होने की वजह से बाहर नहीं निकल सकी। उसने किसी तरह भाई को बुलाया।