फतेहपुर। छह युवाओं के यूक्रेन में फंसे होने पर जिला प्रशासन सक्रिय हुआ है। जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ने सभी छह एमबीबीएस छात्रों का विवरण राज्य मुख्यालय के आपदा एवं राहत विभाग और दूतावास को भेजा है। ताकि बच्चों को वापस लाने के प्रयास में मदद मिल सके।
जिलाधिकारी ने शनिवार उन सभी परिवारों से बात की, जिनके बच्चे यूक्रेन में फंसे हुए हैं। उन्होंने इन बच्चों के पासपोर्ट नंबर से लेकर यूक्रेन की कॉलेज आईडी तक की जानकारी जुटाई। इसके बाद सभी अभिलेख आपदा एवं राहत विभाग को उपलब्ध कराए। डीएम ने कहा जिले के जिन भी लोगो के बच्चे अभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं, उनके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। ये नंबर तीनों तहसीलों के उप जिलाधिकारियों के हैं। अभिभावक इन नंबरों पर सूचना दे सकते हैं।
इन नंबरो पर दें सूचना
अधिकारी मोबाइल नंबर
जिलाधिकारी - 9454417518
एसडीएम खागा - 9454417878
एसडीएम फ़तेहपुर - 9454417860
एसडीएम बिंदकी - 9454417861
जिलाधिकारी आवास - 05180-224439
.