फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अंतरजनपदीय शातिर दो चोर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

विज्ञापन
गोली लगने से घायल गोलू उर्फ राजकुमार को लेकर जाती पुलिस।  - फोटो : गोली लगने से घायल गोलू उर्फ राजकुमार को लेकर जाती पुलिस।
विज्ञापन
चौडगरा। कल्यानपुर पुलिस और इंटेलिजेंस विंग टीम की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद अंतरजनपदीय दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से एक आरोपी घायल हुआ है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित था। आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक बरामद हुई है।
विज्ञापन

एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि कल्यानपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा व इंटेलिजेंस प्रभारी अरुण चतुर्वेदी शुक्रवार की रात महरहा पुलिया बसावन खेड़ा मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। एक अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध बिंदकी रोड से आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। पीछा करने पर बाइक सवार कच्चे रास्ते पर फिसल गए। पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में कानपुर नगर के नारायणपुर निवासी गोलू उर्फ राजकुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसका दूसरा साथी नारायणपुर निवासी रामसजीवन को गिरफ्तार किया गया। घायल को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया। आरोपियों के पास से दो तमंचा, कारतूस, अपाचे बाइक, 500 रुपये नकद और चोरी करने के उपकरण बरामद हुए है। दोनाें आरोपी कल्यानपुर, बिंदकी, औंग, राधानगर व कानपुर चकेरी थाने से कई चोरी के मामलों में वांछित चल रहे थे। आरोपी गोलू के खिलाफ कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं रामसजीवन के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं। दोनों को जेल भेजा गया है।

गोली लगने से घायल गोलू उर्फ राजकुमार को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : गोली लगने से घायल गोलू उर्फ राजकुमार को लेकर जाती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें